शुक्रवार, 1 जुलाई 2011

निराधार को आधार एक राम नाम


राम राम राम श्री राम राम राम,
पाप कटें दुःख मिटें लेत राम नाम,,
भव समुद्र सुखद नाव एक राम नाम,
परम शांति सुख निधान नित्य राम नाम,,
निराधार को आधार एक राम नाम,
संत हृदय सदा बसत एक राम नाम,,
परम गोप्य परम इष्ट मंत्र राम नाम,
महादेव सतत जपत दिव्य राम नाम,,
राम राम राम श्री राम राम राम,
मात पिता बंधु सखा सब ही राम नाम,,
भक्त जनन जीवन धन एक राम नाम,,,

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें